फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : एजेक्स एफसी ने इंटर मेरठ को 2-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जिला फुटबाल संघ की ओर से आईआईएमटी विवि के खेल मैदान में आयोजित जिला फुटबाल प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को पांचवां मैच एजेक्स एफसी और इंटर मेरठ के बीच खेला गया। इसमें इंटर मेरठ को एजेक्स की टीम ने 2-1 से मैच हराकर जीत प्राप्त की।
मैच का पहला गोल एजेक्स एफसी के नदीम ने 20वें मिनट में किया। इसके बाद इंटर मेरठ के अखिल ने शानदार गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मुकाबला काफी देर तक रोमांचक रहा। इसके बाद एजेक्स एफसी को पेनल्टी मिली। इसे सागर सैनी ने गोल में बदलकर टीम को 2-1 से जीत दिला दी। सागर सैनी राजस्थान ने तीन बार संतोष ट्रॉफी भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के मुख्य निर्णायक अंकुर, अर्पण, हरीश, दानिश रहे। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि राहुल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष आर्यन तोमर ने बताया कि शुक्रवार को मेरठ यूथ फुटबाल एकेडमी और इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी के बीच शाम 4:30 बजे से मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें