फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पशुओं में खुरपका-मुंहपका व लिम्पी की बीमारी फैली

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी(स्वयं)
विज्ञापन
किसान यूनियन द्वारा कई मांगों को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। ब्लॉक के खासपुर, कैली व अन्य गांवों में पशुओं में फैली बीमारी व उनसे हुई मौत के मामले में मुआवजा व आवारा पशुओं से छुटकारे के लिए भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति द्वारा ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे भाकियू लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष अजय त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि खरखौदा क्षेत्र के खासपुर, कैली सहित कई गांवों में पशुओं में खुरपका-मुंहपका व लिम्पी जैसी घातक बीमारी फैली हुई है। इससे अब तक 15 से अधिक दुधारू पशुओं की मौत हो चुकी है और सैकड़ों पशु घातक बीमारी की चपेट में हैं।
विज्ञापन

जिला पशुचिकित्सा अधिकारी को सूचना देने बावजूद उपचार नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ब्लॉक स्तर पर पशुओं का टीकाकरण केवल कागजों तक ही सीमित है। वहीं लावारिश पशु गेहूं व आलू की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मांग की कि बीमारी की चपेट में आकर मर रहे पशुओं का सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर हुए फर्जी टीकाकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। झूठी रिपोर्ट बनाने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाए। आवारा पशुओं को तत्काल गोआश्रम में पहुंचाया जाए। चेतावनी दी कि तत्काल इन मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो भाकियू लोक शक्ति धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, नीरज त्यागी, अल्पसंख्यक शहाबुद्दीन सैफी, रविंद्र सोनू त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें