फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाद्य सुरक्षा टीम ने शामली, थानाभवन में पांच नमूने लिए

Sun, 27 Oct 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शामली व थानाभवन में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापा मारकर नमूने लिए। टीम ने शामली में दो दुकानों से तीन नमूने और थानाभवन में एक दुकान से दो नमूने लिए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया शामली में अजुध्या चौक स्थित बाबाजी मिष्ठान भंडार से रंगीन छेने का रसगुल्ला और छेने का नमूने लिया गया। इसी के निकट अश्वनी मिठाई एवं लस्सी की दुकान से खोया का नमूना लिया गया। इसके अलावा टीम ने थानाभवन में स्थित दिलशाद की डेरी से घी व क्रीम के नमूने लिए गए। उन्होंने बताया नमूनों को जांच के किए राजकीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, प्रमोद कुमार जयंत, कुंवरपाल सिंह व अनंत कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें