फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : कल से बांटा जाएगा गरीब कल्याण अन्न योजना का खाद्यान्न

Wed, 04 Aug 2021 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

खाद्यान्न का वितरण कोरोना  प्रोटोकॅाल से किया जाए। सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी गरीब कल्याण योजना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में पांच अगस्त को निशुल्क  खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। मेरठ में वितरण के लिए राहत आयुक्त एवं सचिव राजस्व रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि प्रत्येक राशन की दुकान पर 100-100 लाभार्थियों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने विकास भवन सभागार में राशन वितरण के लिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राशन की दुकान पर सजावट, सैनेटाइजर और मास्क की व्यवस्था होनी चाहिए। खाद्यान्न का वितरण कोरोना  प्रोटोकॅाल से किया जाए। सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी शशांक  चौधरी ने कहा कि वितरण में ग्राम स्तरीय कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूह और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सहायता लें। प्रत्येक दुकान पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाए।  
विज्ञापन


प्रत्येक दुकान पर कार्यक्रम के  लिए एक मुख्य अतिथि का चयन करें। एसडीएम मवाना कमलेश गोयल, एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय, अपर नगरायुक्त श्रद्धा शांडिल्यान, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे। वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का भी लाइव प्रसारण होगा।

जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में 930 राशन की दुकानें हैं। यहां पांच लाख 14 हजार से ज्यादा राशनकार्ड धारक हैं। करीब 22 लाख यूनिट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें