फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी-विदेशी व्यंजनों पर फिदा हुए मेरठी

Sun, 21 Feb 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के दो दिवसीय फूड फेस्टिवल का शुभारंभ शनिवार क ो हुआ। फूड फेस्टिवल में शहर के लोगों ने देसी और विदेशी खानों का स्वाद चखा।
विज्ञापन


साथ ही लाइव गेम्स, सरप्राइज गेम्स खेलकर इनाम जीते। मनोरंजन, झूले, राजस्थानी डांस और लोकगीतों की महफिल भी सजी।

मंगलम मंडप निकट फुहारा चौक, आबूलेन में फेस्टिवल का शुभारंभ महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि शहर में पहली बार ऐसा आयोजन हुआ है। खाना वो बेहतर है जो सिर्फ पेट न भरे, बल्कि तुष्टि भी दें।

इन मानकों पर फूड फेस्टिवल में लगे स्टॉल्स खरे हैं। आयोजन में एडीएम सिटी एसके दुबे भी परिवार सहित शामिल हुए। एसडीएम सरधना इशा दुहन ने भी फेस्टिवल का आनंद लिया। कैच प्रजेंट्स फूड फेस्टिवल के सहयोगी पार्टनर पारले नमकीन, डालडा कुकिंग ऑइल, आनंदा, शक्ति भोग, कैलोग्स डेलीयम हैं।
विज्ञापन


फूड फेस्टिवल में इंडियन डेजर्ट्स, चॉकलेट्स और स्नैक्स व इंटरनेशनल क्यूजिन आकर्षण का खास केंद्र रहे। फेस्टिवल में शहरवासियों ने परिवार सहित राजस्थानी तड़का, गुजराती थाली, साउथ इंडियन कांबो, पंजाबी ढाबा का आनंद लिया।
विज्ञापन


चाइनीज, थाई और सी फूड के  साथ इटेलियन, मैक्सिकन और कांटिनेंटल फूड का स्वाद चखा। केक चॉकलेट, तंदूरी कबाब, देसी मिठाइयां, यूपी की चटपटी चाट से लेकर पिज्जा, बिरयानी सब कुछ एक छत के नीचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें