फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल भरे
विज्ञापन

सरूरपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को कस्बा हर्रा और खिवाई में दुकानों से सैंपल भरे। टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया और बाजार बंद कर दुकानदार भाग खड़े हुए। टीम ने बताया कि यह अभियान होली पर्व तक लगातार जारी रहेगा।
मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार टीम के साथ कस्बा हर्रा में मुख्य सड़क पर स्थित मदीना होटल पर पहुंचे। टीम के सदस्यों ने वहां से लाल मिर्च के सैंपल लिए। टीम ने कस्बे में ही यूसुफ की मिठाई की दुकान से बर्फी के सैंपल लिए। इस दौरान टीम आने की सूचना लीक होने के कारण यादातर दुकानदार दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कस्बा खिवाई पहुंची। यहां भी दुकानदार टीम देखकर दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर का काम बदस्तूर अभी जारी रहेगा। खाद्य सामग्री में मिलावट करने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें