फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुबह दिखा कोहरा, दिन में धूप ने चौंकाया

विज्ञापन
मोदीपुरम क्षेत्र में सुबह के समय छाया कोहरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। शहर में सोमवार सुबह घना कोहरा दिखाई दिया, जबकि दोपहर में तेज धूप ने सभी को चौंका दिया। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शाम के समय आसमान पर बादल भी नजर आए। मौसम वैज्ञानिक इस सप्ताह बारिश की संभावना जता चुके हैं। मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
हवा के कारण मौसम में अभी ठंडक है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। दिन के तापमान में बढ़ोतरी रही, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को शहर के एक्यूआई में भी गिरावट दर्ज की गई है। यह 132 से गिरकर 105 पर पहुंच गया है। हवा के चलने से दो दिन से लगातार प्रदूषण कम हो रहा है। इसके अलावा शहर में गंगानगर 82, जयभीमनगर 106, पल्लवपुरम 128, दिल्ली रोड 120, बेगमपुल 135 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर हो रहे हिमपात के चलते मैदानी क्षेत्रों में मौसम बदला है और ठंड थोड़ी बढ़ी है। अभी मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह के समय मौसम में सर्दी का असर ज्यादा दिखाई देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें