फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्ता मोहल्ले में जानलेवा हमला और छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। देहली गेट के पत्ता मोहल्ले में जानलेवा हमला और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने पत्ता मोहल्ला निवासी इरशाद और जावेद को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पीड़ित और आरोपी पक्ष में दो साल पहले अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती के कोर्ट मैरिज करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

देहली गेट थाना क्षेत्र के पत्ता मोहल्ला में दो साल पहले एक युवक ने दूसरे संप्रदाय की युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी। दूसरे संप्रदाय के लोग इसको लेकर विवाह करने वाले युवक से रंजिश रखते हैं। रविवार को अरशद, इरशाद, सरील और अज्ञात आरोपियों ने विवाह करने वाले युवक के परिवार के सदस्य पर रविवार को हमला किया था। उसे बचाने के लिए महिलाएं व अन्य परिजन आए तो उनसे छेड़छाड़ व मारपीट की गई थी।
पीड़ित पक्ष के साथ पहुंचे भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। आरोप था कि आरोपी पीड़ित परिवार को घर छोड़कर न जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जानलेवा हमले और छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें