फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शोभायात्रा पर की पुष्प वर्षा

विज्ञापन
सरधना। नगर के महादेव देवी मंदिर से बृहस्पतिवार को प्राण प्रतिष्ठित प्रतिमाओं की शोभायात्रा धूमध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के महादेव देवी मंदिर से बृहस्पतिवार को प्राण प्रतिष्ठित प्रतिमाओं की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मंदिर में शिव परिवार, शिवलिंग, भगवान कार्तिकेय, माता पार्वती और नंदी की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत यह आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम ने किया। उन्होंने संपूर्ण भारतवर्ष को शिवमय बताते हुए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा अंबेडकर द्वार, उत्तरी रामलीला रोड, कबाड़ी बाजार, बिनौली अड्डा, पांडुक शिला रोड और गुजरान गेट से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा में श्रद्धालु अपने आराध्य की प्रतिमाओं के साथ नाचते-गाते चल रहे थे। चारों ओर धर्म ध्वजाएं लहरा रही थीं। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई। बैंड-बाजों की धुन पर भजन गूंजते रहे और जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में राजेश्वरी, शिक्षा देवी, दीपक शर्मा, श्याम भूल चौधरी, कर्मेंद्र चौधरी, मनमोहन त्यागी, अर्जुन राणा, अनिल चौधरी, ललित गुर्जर, विमला अरोड़ा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें