माछरा। चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का बृहस्पतिवार को पांचवां दिन था। स्वयंसेवक नितिन, प्रशांत, रितिक, मोईन, खुशी, जतिन, शशांक, दीपक, विवेक, अभिषेक, आयुष, अर्चित, हर्ष, दीपक, गौतम आदि पहले शिविर स्थल की सफाई की। ईश वंदना एवं लक्ष्य गीत का गायन किया। हर्ष अधाना, अमन सानिया, प्रतिभा, सना, विशांत, कपिल आदि ने जल संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। स्वयंसेवकों ने नगली अब्दुल्ला गांव में सफाई अभियान चलाया। खो-खो प्रतियोगिता में टीम-2 आयुष एवं अमन के नेतृत्व में विजेता रही। बालिका वर्ग में टीम-1 सना और अंशु के नेतृत्व में विजेता रही। अपराह्न में डॉ. अश्वनी कुमार, कृषि प्रसार विभाग ने सभी छात्रों को जीवन में अनुशासन और धैर्य का महत्व विषय पर व्याख्यान दिया। सहायक प्राध्यापक जितेंद्र कुमार ने मतदाता जागरूकता विषय पर प्रकाश डाला। सहायक प्राध्यापक डॉ. विमल द्विवेदी ने मधुमक्खी पालन व्यवसाय विषय पर स्वयंसेवकों को रोजगार परक जानकारी साझा की। कार्यक्रम डॉ. चंदन कुमार राय, डॉ. नीरज सिंह और डाॅ. संदीप पटेल के नेतृत्व एवं प्राचार्य देवोत्तम त्यागी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरुषोत्तम त्यागी, मणिशंकर, मोनिका आदि का योगदान रहा।