फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉप सिद्ध हुआ सीएम योगी का मेरठ दौरा, ये रहे पांच बड़े कारण

Thu, 11 May 2017 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा भाजपा के लिए फ्लॉप शो सिद्ध हुआ। इस दौरान जहां सभा में भीड़ नहीं जुटी तो तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं को भी योगी से दूर रखने का प्रयास किया गया। इसमें महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष की भूमिका पर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहा है। जिसके चलते भाजपा में घमासान तेज हो गया है। मंगलवार को ही कई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल से इसकी शिकायत की। क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन


भाजपा ने यूपी में रिकॉर्ड बहुमत के साथ सरकार बनाई है। मेरठ में भी भाजपा के सांसद, महापौर और छह विधायक हैं। बावजूद इसके योगी की सभा में डेढ़ हजार की भीड़ भी भाजपाई एकत्र नहीं कर पाए। हालात ये रहे कि मंच से पीछे की तरफ खाली कुर्सी देख योगी के चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आ रही थी। इसके साथ ही इस दौरे में खरखौदा में पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई, शेरगढ़ी में हुए बवाल की रिपोर्ट भी कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय नेतृत्व को दी। मेरठ में भाजपा के इस प्रदर्शन से प्रांतीय नेतृत्व भी सकते में है। 

ये रहे पांच बड़े कारण
1. सीएम की सभा में भीड़ नहीं जुटी।
2. कार्यकर्ताओं को भी योगी से दूर रखने का प्रयास किया गया।
3. खरखौदा में पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई
4. शेरगढ़ी में हुए बवाल की रिपोर्ट भी कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय नेतृत्व को दी।
5. जिले में भाजपा के छह विधायक होने के बावजूद भीड़ क्यों नहीं आ पाई। 
विज्ञापन

आपसी गुटबाजी की भेंट चढ़ा दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
योगी का कार्यक्रम सांसद राजेंद्र अग्रवाल के निवेदन पर आया था। ऐसे में अब तमाम गुट इसकी जिम्मेदारी सांसद पर बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। लेकिन महानगर और जिला संगठन को भी इसमें जिम्मेदार माना जा रहा है। लेकिन बड़ा सवाल ये उठता है कि इन दोनों संगठनों पर तो चुनाव के समय से ही सवाल उठता रहा है, लेकिन अब जिले में भाजपा के छह विधायक होने के बावजूद भीड़ क्यों नहीं आ पाई। 

प्रशासन पर फोड़ रहे ठीकरा 
कार्यक्रम की विफलता का ठीकरा भाजपा संगठन प्रशासन पर फोड़ रहा है, जबकि सभा में पास जारी करने का सुझाव भी भाजपा का था और भीड़ लाने का जिम्मा भी भाजपा का था। लेकिन प्रशासन से पास लेकर उसे कार्यकर्ताओं तक वितरित कराने या सभा में भीड़ लाने के लिए जिम्मेदारी किसी को नहीं दी गई। भाजपाइयों का अनुमान था कि योगी के नाम पर भीड़ खुद चली आयेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

प्रांतीय नेतृत्व में शिकायत 
पूरे प्रकरण की मंगलवार को ही खरखौदा सहित मेरठ के भी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल से शिकायत की। सुनील बंसल ने मामले पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर से वार्ता कर रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों का कहना है कि चंद्रशेखर ने जांच शुरू कर दी है। महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग से रिपोर्ट मांगने के साथ शिकायत कर्ताओं से भी मामले पर बात कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें