फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में शनिवार को घर के बाहर कूड़ा डालने गई युवती पर गांव के ही चार युवकों ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। युवती बुरी तरह झुलस गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव पांचली बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी शाम को घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही तालिब व हसनैन पुत्र मौजुद्दीन, फारूख पुत्र अब्दुल रहमान व मुकर्रम पुत्र शफीक ने उससे छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। युवती की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी एवं परिजन मौके पर पहुंचे। युवती बुरी तरह तड़प रही थी। घटना के बाद परिजन उसे सरूरपुर अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सक ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें