सिसौली से अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही मोबाइल स्वास्थ्य वन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवान
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक के गांव सिसौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत मोबाइल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अंत्योदय फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयां उपलब्ध कराने की पहल की गई। स्वास्थ्य जांच वैन को मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल और पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह स्वास्थ्य वैन किठौर विधानसभा क्षेत्र के करीब 140 गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को निशुल्क जांच और दवाइयां उपलब्ध कराएगी। इस उद्देश्य इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता अश्वनी त्यागी ने कहा कि इस स्वास्थ्य वैन के माध्यम से गांव-गांव स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान डॉ. प्रणव प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान, पंकज भारद्वाज, धर्मेश त्यागी, फिरेराम धनतला, अनिल प्रधान, भूदेव शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।