फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिलाल जैदी के पिता के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कस्बे में बिलाल जैदी के पिता दिवंगत नवाजिस रजा के 16 सितंबर को हुए आकस्मिक निधन के बाद शुक्रवार को आयोजित तीजे (मजलिस-ए-सोयम) में विभिन्न राजनीतिक दलों और मुस्लिम समाज की गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, भारतीय हज समिति के सदस्य एजाज हुसैन और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली समेत अनेक प्रमुख नेताओं व सम्मानित नागरिकों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया। उपस्थित महानुभावों ने मरहूम नवाजिस रजा की आत्मा की शांति के लिए दुआ की और शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में ढाढ़स बंधाया और ईश्वर से उन्हें यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें