जानीखुर्द। गांव किठौली चार दिन पूर्व ई-रिक्शा की टक्कर और पहिया सिर पर चढ़ने से तीन वर्षीय अमायरा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मंगलवार की रात अमायरा की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। दुर्घटना की रिपोर्ट में नामजद करवाए गए ई-रिक्शा चालक सुशील को नामजद करवाया गया है।
जानी थाना क्षेत्र के किठौली गांव में सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची अमायरा को ई-रिक्शा चालक पांचली निवासी सुशील ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद बच्ची के सिर से ई-रिक्शा का पहिया उतर गया था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को बच्ची की अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का दफना दिया था। थाने में ई-रिक्शा चालक सुशील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। मृतक अमायरा दो भाई-बहन हैं। भाई अयान की उम्र पांच साल है। वह नर्सरी कक्षा में है। बहन अमायरा के घर में न दिखाई देने पर बार-बार अपनी बहन के बारे में परिजनों से पूछता रहा। पिता गुलजार मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार को भी मृतक अमायरा की मौत पर शोक प्रकट करने के लिए ग्रामीण और रिश्तेदार पहुंचे।