फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगनहर पटरी पर मोपेड सवार से पांच हजार रुपये और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित गंगनहर पटरी पर बृहस्पतिवार को मोपेड सवार युवक से लूट की गई। बाइक सवार दो बदमाशों पर मोपेड रोककर पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटने का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
इंचौली थाना क्षेत्र के कसबा लावड़ निवासी जाहिद फेरी लगाकर बाल खरीदने का काम करता है। जाहिद के अनुसार, बृहस्पतिवार को वह मोपेड से गंगनहर पटरी होते हुए अटेरना जा रहा था। कपसाड़ के पास पेट्रोल पंप के निकट पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी मोपेड रोक ली। जाहिद ने आरोप लगाया कि दोनों ने उससे पांच हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही युवक से घटना के संबंध में पूछताछ की।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की सत्यता और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें