फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जंगली जानवर के हमले में पांच भेड़ों मरी, एक घायल

विज्ञापन
लावड़ - जंगली जानवर के हमले से भेड़ों की मौत होने की जानकारी पर पहुंचे लोग। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
वन विभाग ने जांच के लिए टीम गठित की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे की अल्लाबंदा कॉलोनी में जंगली जानवर के हमले से पांच भेड़ मर गई, जबकि एक भेड़ घायल हो गई। घटना से भेड़ पालक को करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में जंगली जानवर की मौजूदगी की चर्चा है। कुछ लोग तेंदुए के हमले की आशंका जता रहे हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अल्लाबंदा कॉलोनी निवासी आमिर ने बताया कि वह भेड़ पालन कर परिवार का पालन-पोषण करता है। पीड़ित के अनुसार शुक्रवार देर रात जंगली जानवर ने उसकी छह भेड़ों पर हमला कर दिया। हमले में घायल पांच भेड़ मर गई, जबकि एक भेड़ घायल है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में भी जंगली जानवर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि भेड़ों पर हमला किस जंगली जानवर ने किया है। वन रेंजर सरधना परविंदर यादव ने बताया कि वन कर्मियों ने मौके पर जाकर जांच की है। जंगली जानवर की पहचान अभी नहीं हो सकी है। जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें