फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो हादसों में पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
बिजनौर के कस्बा झालू के गोलबाग के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद मौके पर पहुंची
विज्ञापन
धामपुर/झालू (बिजनौर)। मुरादाबाद मार्ग पर गोलबाग और रानीबाग के पास हुए दो अलग-अलग हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई। जिनमें तीन दोस्त कार में सवार थे जो बुधवार रात सड़क किनारे खड़ी गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए थे। जबकि दो दोस्तों की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम बमनौली निवासी चंद्रदीप चौहान (28) पुत्र सुनील चौहान, मिथुन सैनी (27) पुत्र त्रिलोक सैनी और उज्ज्वल शर्मा (26) पुत्र उपदेश शर्मा कार से किसी कार्य से मुरादाबाद गए थे। लौटते समय देर रात करीब 11 बजे रानी बाग पुलिस चौकी के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में घायल तीनों कार सवारों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना झालू क्षेत्र में बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर गोलबाग के पास हुई। बृहस्पतिवार को गांव बिसाठ निवासी दीपेश उर्फ दीपू (24) पुत्र नरेंद्र सिंह अपने साथी हल्दौर निवासी निकुंज (25) पुत्र राकेश लाला के साथ बिजनौर किसी काम से गया था। लौटते समय दोनों बाइक सवार गोलबाग के निकट स्थित कृष्णा कॉलेज के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे भूसे से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ट्रक को भी पकड़ लिया।

बिजनौर के कस्बा झालू के गोलबाग के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद मौके पर पहुंची

बिजनौर के कस्बा झालू के गोलबाग के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद मौके पर पहुंची

बिजनौर के कस्बा झालू के गोलबाग के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद मौके पर पहुंची

बिजनौर के कस्बा झालू के गोलबाग के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद मौके पर पहुंची

बिजनौर के कस्बा झालू के गोलबाग के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद मौके पर पहुंची

बिजनौर के कस्बा झालू के गोलबाग के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद मौके पर पहुंची

बिजनौर के कस्बा झालू के गोलबाग के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद मौके पर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें