फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, छह कटी बाइक बरामद तीन तमंचे, दो कारतूस, दो बाइक, छोटा हाथी वाहन और 19,500 रुपये बरामद ।

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना पुलिस और स्वाट टीम ने वाहन गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर छह कटी हुई मोटरसाइकिलें, दो अन्य बाइक, एक छोटा हाथी, वाहन, तीन तमंचे, दो जिंदा कारतूस और 19,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों का न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मद्देनजर परीक्षितगढ़-मेरठ मार्ग पर गांव खजूरी के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान छोटा हाथी गाड़ी चालक पुलिस को देख मेरठ की ओर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी व पीछा करते हुए छोटा हाथी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मोसिन, फरमान और सूफियान उर्फ सोफी मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के घोसीपुर गांव के निवासी, शाह आलम मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित इस्लामाबाद के रहमतपुरा चौक निवासी व मोहम्मद असलम आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के सुम्भी गांव निवासी बताया। पकड़े गए बदमाशों का देहात क्षेत्रों में वाहन चोरी का गिरोह सक्रिय बना हुआ था तथा चोर वाहन चोरी कर जंगलों कटान कर छोटे हाथी गाड़ी में भर कर दिल्ली मायापुरी कबाड़ियों के यहां बेचते थे। पुलिस वाहनों के चेसिस नंबरों से जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर छह मोटरसाइकिलें कटी हुई, दो बाइक, एक छोटा हाथी व तीन तमंचे 315 बोर व दो जिंदा कारतूस व 19,500 बरामद हुए है। बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। कहां से चोरी किए गए थे और इनके मालिक कौन हैं। पुलिस वाहन चोरों गिरोह की कुंडली खंगाल में लगी हुई है।
विज्ञापन

कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे।
सीओ के मुताबिक, मोसिन और फरमान के खिलाफ परीक्षितगढ़ थाने में पहले भी वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है। सूफियान उर्फ सोफी के खिलाफ कंकरखेड़ा और लोहियानगर थानों में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। शाह आलम के खिलाफ लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी थानों में मामले दर्ज हैं। मोहम्मद असलम के खिलाफ भी परीक्षितगढ़ थाने में पहले एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें