फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पशु चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। थाना पुलिस ने पशु चोरी करने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को मखदूमपुर नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया।
सीओ पंकज लवानिया के अनुसार, पुलिस ने घेराबंदी कर अनिल, अंश, वाशु, हर्ष और गौरव को पकड़ा। आरोपी अनिल के दाहिने पैर में चोट लगी, उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजा गया। गिरोह के तीन अन्य सदस्य लाल उर्फ बिलाल, सलीम और मुल्ला मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक गाय, एक कटड़ा, एक बछड़ा, एक भैंस और एक कटिया बरामद की है। बरामद पशु हस्तिनापुर थाना क्षेत्र से चोरी किए गए विभिन्न मुकदमों से संबंधित बताए गए हैं। इसके साथ ही 25 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन और एक अवैध तमंचा भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
सीओ के अनुसार, गिरफ्तार अनिल पर दस और अंश, वाशु, गौरव व हर्ष पर पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें पशु चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि चेतावाला निवासी युवक दिन में गांवों में लोकेशन देखकर रात को पशु चोरी करते थे। फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें