फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर दो हादसों में पांच कांवड़िये घायल, उपचार के बाद परिजनों संग लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। थाना दौराला क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में बाइक और स्कूटी सवार पांच कांवड़िये घायल हो गए। सभी हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।
पहला हादसा सकौती ओवरब्रिज के पास हुआ। दिल्ली के इंद्रापुरी निवासी रामू और पप्पू बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। ओवरब्रिज पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दूसरा हादसा वलीदपुर कट के पास हुआ, जहां अनियंत्रित स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गाजियाबाद के कैलाशनगर निवासी सुमित कुमार, गोलू और एक अन्य कांवडियां घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराने के बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी गई थी। अस्पताल पहुंचने पर परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए। पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर वाहन चालकों से सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें