दूसरा हादसा खतौली में मीरापुर रोड पर हुआ। यहां कार व बाइक आपस मे भिड़ने के बाद कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि कार में सवार दो बच्चे, दो महिलाएं व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मेरठ कस्बा बहसूमा निवासी योगेश व गांव मोड़ खुर्द जिला मेरठ मेरठ निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।