फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर दो कारों की भिडंत में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर दो कारों की भिडंत में पांच घायल
विज्ञापन

जानीखुर्द (मेरठ)। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर गांव भोला के पास शुक्रवार सुबह दो कारों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार पांच व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह दो कारों की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक कार में सवार शामली निवासी गौरव, रणवीर सिंह और विपुल घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में सवार दिल्ली निवासी नईम और उसके साथ कार में सवार एक महिला घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कारों में फंसे घायलों को बाहर निकाला तथा जानी स्थित गौतम नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने दोनों कारों को मार्ग से हटवाकर यातायात सामान्य करवाया। जानी थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह के अनुसार अभी किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें