फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच दिवसीय दर्द निवारण योग शिविर का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। योग विज्ञान संस्थान द्वारा दक्षिण जिला क्षेत्र-एक में जोड़ों के दर्द निवारण निशुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री पार्क, एच ब्लॉक शास्त्री नगर में किया गया। शिविर का शुभारंभ उपाध्यक्ष सीमा अदलखा के निर्देशन में शंख ध्वनि और प्रार्थना के साथ हुआ।
विज्ञापन

शिविर में कुसुम ने जोड़ों के दर्द को दूर करने वाले विशेष आसन कराए। इसमें घुटनों की क्रियाएं, सूर्य नमस्कार, वक्रासन, भुजंगासन, सर्पासन और मकरासन शामिल रहे।
विशेषज्ञों ने बताया कि जोड़ों का दर्द वात संबंधित रोग है। वात बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करें। सूर्य के प्रकाश से 90 प्रतिशत विटामिन-डी प्राप्त कर रोग से मुक्ति पाई जा सकती है। नियमित योग साधना से धीरे-धीरे इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्रम में रचना शर्मा, मंजू त्यागी, कुमुद रस्तोगी, रुचि सक्सेना सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें