फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरु दीक्षा के साथ संपन्न हुआ पांच दिवसीय बगलामुखी यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर डी ब्लॉक सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर डी ब्लॉक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय बगलामुखी यज्ञ का समापन मंगलवार को पूर्ण आहुति के साथ हुआ। यज्ञ के उपरांत यति मां चेतनानंद सरस्वती से श्रद्धालुओं ने मंत्र दीक्षा ली। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय यज्ञ में 36,000 आहुतियां दी गईं। मां बगलामुखी की उपासना से मनुष्य की दुर्लभ से दुर्लभ इच्छाओं की पूर्ति होती है।
यति मां चेतनानंद सरस्वती ने कहा कि जो भक्तगण निच्छल भाव से यज्ञ को पूरा करते हैं। मां बगलामुखी उनके जीवन की सभी परेशानियों को हर लेती हैं। उन्हें धन धान्य से भरपूर जीवन जीने की शक्ति प्रदान करती हैं। बगलामुखी की भक्ति से जातक के आसपास कोई बुरी शक्ति टिक नहीं पाती और वह समाज में सम्मान का पात्र बनता है। साथ ही श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा देते हुए यति ने कहा कि दीक्षा ही दिव्य ज्ञान को देने वाली है और वह समस्त पापों का नाश करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बगलामुखी की साधना में शुद्ध आचार विचार व व्यवहार आवश्यक तत्व है। जब तक साधक अपने अहंकार का त्याग नहीं करता उसको भगवती की कृपा प्राप्त नहीं होती। साधना के मार्ग पर आगे बढ़ने वाले साधकों के लिए महत्वपूर्ण है कि वह व्यक्तिगत द्वेष और ईर्ष्या से ऊपर उठकर मां बगलामुखी की साधना करे। इस अवसर पर संगीता पंडित, रंजना वर्मा, सौरव, शिवांग, सीमा, नेत्रपाल, आशा चौधरी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें