शारीरिक परीक्षा से बाहर किए गए अभ्यर्थी
जानकारी के अनुसार, जो अभ्यर्थी दौड़ के दौरान बेहोश हुए, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा से बाहर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर छठी वाहिनी पीएसी के कमांडेंट राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली।
पहले दिन इतने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
परीक्षा के पहले दिन कुल 171 महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। इनमें 16 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतर सकीं, जबकि शेष सफल रहीं। वहीं 357 पुरुष अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 60 अभ्यर्थी असफल रहे, जबकि अन्य ने निर्धारित शारीरिक मानक पूरे कर लिए। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित समय में 4.8 किलोमीटर तथा 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना अनिवार्य है। यह शारीरिक दक्षता परीक्षा एक जुलाई तक जारी रहेगी।