फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुलानी पड़ी कई थानों की फोर्स, पांच आरोपियों को जेल भेजा

Thu, 12 Jun 2025 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना के मोहल्ला जोगियान निवासी दिनेश पुत्र ओमप्रकाश व उसके परिवार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के आरोपी अर्जुन, विशाल, प्रवीण, दीपक और कुनाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना में नगर के मोहल्ला जोगियान निवासी दिनेश पुत्र ओमप्रकाश व उसके परिवार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के आरोपी अर्जुन, विशाल, प्रवीण, दीपक और कुनाल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह मोहल्ला जोगियान निवासी दिनेश अपनी किराना की दुकान पर बैठा था। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर धारदार हथियार हथियार से हमला कर दिया था। वह जान बचाकर घर पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें: अफजल हत्याकांड: इतने चाकू मारे कि शरीर के अंग बाहर आकर लटक गए, हत्यारों के सिर पर सवार था खून

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी भी उसके घर में घुस आए और उसके परिजनों ने साथ मारपीट कर दी। बचाव के लिए आए मोहल्ले के कई लोगों के साथ भी मारपीट की थी। पथराव कर आरोपी भाग गए थे। हमले में नौ लोग घायल हो गए थे।

पीड़ित पक्ष पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क पर धरने पर बैठ गए थे। स्थिति अनियंत्रित होने पर कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी थी। पूर्व विधायक संगीत सोम द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया था।

पुलिस ने दिनेश की तहरीर पर नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। चार आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें