मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेडी में रविवार को एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई। एक युवक ने अपने फुफेरे भाई की बलकटी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने डायल सौ नंबर सेवा पर फोन कर पुलिस को बुला लिया और अपना जुर्म इकबाल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। हत्यारोपी बोला, साहब मेरी बहन को परेशान कर रहा था इसलिए काट डाला। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त बलकटी भी बरामद कर ली है। हत्या के पीछे मरने वाले युवक के हत्यारोपी की बहन को परेशान करने को वजह बताया जा रहा है। दिन निकलते ही हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
मरने वाला युवक बच्ची (22) पुत्र ओमप्रकाश थाना मंसूरपुर के गांव सोंटा का रहने वाला था। हत्यारोपी उसका ममेरा भाई चंद्रशेखर पुत्र नेकीराम निवासी मोहल्ला हरिजन चौक भोकरहेडी है। चंद्रशेखर एसडी कालेज मुजफ्फरनगर में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है और शनिवार को ही उसने अंतिम परीक्षा दी थी। चंद्रशेखर पुलिस को बताया कि वे छह भाई व बहन हैं। एक बहन सोनिया की शादी गत एक जुलाई को थाना भोपा क्षेत्र के गांव कसौली में हुई थी। बच्ची सोनिया की ससुराल जाकर उसे परेशान कर रहा था। वह पति की हत्या कर अपने साथ शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। इसके चलते सोनिया मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी, उसने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को भी दी। शनिवार को सोनिया ने फोन कर बताया कि बच्ची उसके घर पर आकर उल्टी सीधी हरकतें कर उसकी व उसके ससुराल वालों की बेइज्जती कर रहा है।
पढ़ें : पत्नी की हत्या कर खुद भी जहर खाया, मां को तड़पता देख कांप उठे मासूम