फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो बहनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप युवक ने सल्फास की गोलियां निगलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में दो बहनों ने एक युवक के घर पहुंचकर हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। इसके बाद युवक ने गेहूं में रखी सल्फास की गोलियां निगल लीं, जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले गंभीर हालत में उसे गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को हापुड़ रोड की रहने वाली दो बहन शालीमार गार्डन के रहने वाले युवक के घर पहुंच गईं और हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए दुष्कर्म का आरोप लगाने लगीं। इसके बाद वहां लोग जमा हो गए। तभी दोनों बहनें एक युवक के घर में घुस गईं। इसके बाद युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए गेहूं की टंकी में रखी सल्फास की गोलियां निगल लीं। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें