फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले व्यापारी को लूटा, रात दुकान खंगाल डाली

विज्ञापन
सर्राफ जिसको बदमाशों ने लूटा तथा दुकान खंगाली। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नगर के समीप लोधीपुरा नहर झाल के समीप बाइक सवार सवार तीन बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से गन प्वाइंट पर 1.15 लाख रुपये, बाइक और मोबाइल सहित दुकान की चाबी लूट ली। पीड़ित की माने तो बदमाश कुछ घंटे बाद ही सर्राफा की दुकान पर पहुंच गए। चाबी से ताले खोलकर लाखों की ज्वेलरी चोरी कर ले गए। सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

ग्राम पूठी निवासी कपिल सैनी ने ग्राम खजूरी बस स्टैंड पर सर्राफा की दुकान की हुई है। कपिल के मुताबिक मंगलवार शाम को वह दुकान बंद कर बाइक से गांव पूठी जा रहा था। आसिफाबाद मार्ग पर लोधीपुरा नहर झाल के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। गन प्वाइंट पर लेते हुए थैले से 1.15 लाख की नकदी, बाइक, मोबाइल और दुकान की चाबी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की छानबीन की पर पता नहीं चल सका। पीड़ित की माने तो बदमाश रात में ही उसकी दुकान पर पहुंच गए और चाबी से ताले खोलकर लॉकर में रखी लाखों रुपये कीमत की सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ले गउ। दुकान के ताले भी अपने साथ ले गए। सुबह पड़ोसी दुकानदार पहुंचे तो उन्होंने दुकान में ताला लगा न होने की जानकारी कपिल को दी। मौके पर जाकर देखा तो दुकान का सामान फेला पड़ा था। तथा लाकर से ज्वेलरी गायब थी। वहीं गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर पहुुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस ने देखी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। वहीं समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें