फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम ने रेलवे की उम्मीदों पर फेरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खराब मौसम के चलते भामाशाह पार्क में यूपी और रेलवे के बीच खेले गए रणजी मैच का परिणाम नहीं निकल सका। चौथे और अंतिम दिन बृहस्पतिवार को केवल ढाई घंटे का ही खेल हो सका। इस दौरान 15.2 ओवर फेंके गए। रणजी ट्राफी का पहला मुकाबला ड्रा हो गया। रेलवे को पहली पारी में 78 रनों की बढ़त के आधार पर 3 अंक मिले, जबकि यूपी को 1 अंक से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे के 349 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम मैच के तीसरे दिन यानि बुधवार को 4.4 ओवर में 23 रन ही बना सकी थी। बुधवार शाम भी कम रोशनी के कारण अंतिम डेढ़ घंटे का खेल प्रभावित रहा था। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे चौथे दिन का मैच शुरू होना था, लेकिन आसमान पर छाए बादलों के कारण पर्याप्त रोशनी नहीं थी। करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से दोपहर साढ़े बारह बजे दोनों टीमें मैदान में उतरीं। यूपी की तरफ से बायें हाथ के बल्लेबाज अलमास शौकत व दायें हाथ के बल्लेबाज आर्यन जुयाल बल्लेबाजी करने उतरे। टी-टाइम तक 15.2 ओवर फेंके गए। इस दौरान यूपी की टीम ने 21 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 62 रन जोड़ लिए थे। रेलवे के प्रदीप पूजर और कप्तान कर्ण शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। इसके बाद फिर मौसम बिगड़ गया। पर्याप्त रोशनी न होने पर करीब साढ़े 3 बजे अंपायरों ने मैच ड्रा की घोषणा कर दिया। शतक लगाने वाले रेलवे के बल्लेबाज दिनेश मोर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रेलवे को 3 अंकों का नुकसान
रणजी ट्राफी का पहला मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण था। यूपी के खिलाफ रेलवे की पकड़ अच्छी थी और जीतने की भी पूरी उम्मीद थी, लेकिन मौसम ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। मैच ड्रा होने के कारण रेलवे को 3 अंकों का नुकसान हुआ है, खैर कोई नहीं अभी बहुत मैच खेले जाने हैं, हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। - कर्ण शर्मा, कप्तान रेलवे टीम
विज्ञापन

आगे और ज्यादा मेहनत करेंगे
क्रिकेट में बाजी कहीं से भी और कभी भी पलट सकती है, इसी रणनीति के साथ यूपी के बल्लेबाज मैदान में उतरे थे। खराब मौसम ने हमारी उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। कोई नहीं, यह सीजन का पहला मैच था, आगे के मैचों में और ज्यादा मेहनत करेंगे। - अंकित राजपूत, कप्तान यूपी टीम
यूपी को फील्डिंग में करना होगा सुधार
यूपी के खिलाड़ियों ने मैच में 8 से 9 कैच छोड़े, ऐसे में मैच कैसे जीता जा सकता है। आगे के मैचों को जीतना है तो यूपी की टीम को अपनी फील्डिंग पर सुधार करना होगा। खराब फिल्डिंग और कैच छूटने से गेंदबाज का हौसला भी टूटता है। - शिवम मावी, तेज गेंदबाज यूपी
आईपीएल के खिलाड़ी रणजी में कारगर नहीं: सुनील जोशी
मेरठ। रणजी मैचों के खिलाड़ी आईपीएल में तो कामयाब हो सकते हैं, लेकिन आईपीएल के खिलाड़ी रणजी में कारगर साबित नहीं होंगे। यह कहना है पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपी टीम के हेड कोच सुनील जोशी का। उन्होंने कहा कि आईपीएल फास्ट क्रिकेट है, जिसमें खिलाड़ियों का फॉर्मेट अलग ही होता है। यह जवाब उन्होंने यूपी के कप्तान अंकित राजपूत के बयान पर दिया है। अंकित ने आईपीएल खिलाड़ियों पर एक दिन में 349 के विशाल स्कोर को पार करने में भरोसा जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें