फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादा अच्छा है....स्मार्ट सिटी बनेगा मेरठ, तब बनेंगी मल्टीलेवल पार्किंग

Tue, 11 Aug 2020 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में जाम में ऐसे ही जूझते रहिए। शहर में कोई बड़ी परीक्षा या आयोजन होगा तो उसके लिए भी वाहन खड़े करने की जगह नहीं होगी। बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े होंगे क्योंकि इसके लिए विभागों ने इंतजाम ही नहीं किए हैं। कई बार धरातल पर अधिकारियों ने निरीक्षण किए, लेकिन अब कह रहे हैं कि जब मेरठ स्मार्ट सिटी बनेगा तब मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी।
विज्ञापन


केंद्र के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद शहर को राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया गया है। इस परियोजना का खाका भी अभी तक विभागों के पास नहीं है। कोई अधिकारी इस बात को बताने को तैयार नहीं है कि इस परियोजना में शहर का खाका किस तरह से तैयार होगा और कैसे हम स्मार्ट सिटी बनेंगे।

सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि कलक्ट्रेट में ही अधिकारियों की नाक के नीचे पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। यहां सोमवार से शुक्रवार तक लंबा जाम रहता है। वहीं, एमडीए कार्यालय के आगे ही सड़क पर गाड़ियां पार्क की जाती हैं। ऐसा ही हाल नगर निगम परिसर और उसके बाहर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि हैं, लेकिन वो बोलते न दिखते
शहर में भाजपा के सांसद और विधायकों की लंबी फौज है, लेकिन इन सभी प्रोजेक्टों की समीक्षा करने के लिए उनके पास समय नहीं है। किसी भी जनप्रतनिधि ने आज तक वह एमडीए, नगर निगम, पीडब्लूडी के अधिकारियों से इस राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना की जानकारी लेने की सुध नहीं ली।

स्मार्ट सिटी परियोजना में ये हैं दावे
जो प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं उतर सके हैं। उन्हें सभी को स्मार्ट सिटी परियोजना में बताकर धकेला जा रहा है। इसमें मल्टीलेवल पार्किंग, बच्चा पार्क से तहसील तक एलीवेटेड रोड, कई चौराहों पर फुट ओवर ब्रिज आदि प्रमुख कार्य शामिल हैं।

यहां बनाई जानी थी मल्टीलेवल पार्किंग
टाउन हाल, बुढ़ाना गेट, हापुड अड्डा, तेजगढ़ी चौराहा, शहर के व्यस्ततम बाजार आदि प्रमुख स्थलों के पास।

हमने पार्किँग का डिजाइन तैयार किया था। लेकिन काफी महंगा प्रोजेक्ट पड़ रहा है। अब इसे स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया गया है। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की है - दुर्गेश प्रसाद श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता, एमडीए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें