जनगणना प्रशिक्षण का समापन। (स्त्रोत तहसील) मवाना।
मवाना। भारत सरकार के तत्वावधान में प्रथम डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का समापन मवाना नगर पालिका क्षेत्र के लिए एएस इंटर कॉलेज में किया गया। समापन पर उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण 20 से 22 अप्रैल तक चला। डिजिटल बोर्ड द्वारा मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के उपरांत प्रयोगात्मक के रूप में आसपास के क्षेत्र का सर्वे किया और एप पर डाटा अपलोड करना सीखा। उप जिलाधिकारी ने जिला प्रशिक्षण एवं संस्थान छोटा मवाना में भी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।
प्रगणक को प्रशिक्षण में यूजर मैनुअल का अध्ययन और एचएलओ एप का क्रियान्वयन सिखाया गया, एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) का लेआउट बनाना सिखाया। बताया कि किस प्रकार प्रगणक एवं सुपरवाइजर को संबंधित क्षेत्र में जाकर मकान की गणना करनी है। इसके अंतर्गत भवनों एवं जनगणना मकान का नंबर देना एवं नगरी नक्शा तैयार करना सिखाया गया। प्रशिक्षण में निशिकांत शर्मा, पुनीत चौधरी, रोहित कुमार, वरुण शर्मा, अमनदीप बिश्नोई, बृजेश कुमार, सचिन कुमार, नरेश कुमार आदि मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।