फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पहले क्लास, फिर सरल एप पर भाजपाइयों की कठिन परीक्षा

Sun, 17 May 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राजनीति में भाषणबाजी से इतर विचार, संगठन और तकनीक की समझ विकसित करने के लिए कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से दक्ष बनाने के लिए दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की शनिवार को शुरुआत हुई। द सफायर ग्रांड रिसोर्ट वेदव्यासपुरी में इस कार्यशाला में संगठन, राष्ट्रवाद, मीडिया प्रबंधन और सोशल मीडिया की ताकत पर मंथन हुआ। प्रशिक्षण के बाद कार्यकर्ताओं की सरल एप पर ऑनलाइन परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन




कार्यशाला में महानगर एवं जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश वर्ग प्रभारी ओमप्रकाश धनकड़ ने किया।



कार्यक्रम में भाजपा के इतिहास और विकास पर आधारित प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा और संयोजक मुकेश सिंघल रहे। पहले सत्र की अध्यक्षता संजय जैन ने की। दूसरे सत्र में मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने संगठनात्मक विषयों पर विचार रखे। तीसरे सत्र में आनंद प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने प्रकाश डाला।
विज्ञापन




चौथे सत्र में विनोद विरालिया की अध्यक्षता में विमल शर्मा और पांचवें सत्र में कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता पर जोर दिया।
ये रहे मौजूद



महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व सांसद कांता कर्दम, विनीत अग्रवाल, शारदा शर्मा, करुणेश नंदन गर्ग, विनय पाराशर शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें