फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रेमिका समरीन की हत्या करने वाले प्रेमी फिरोज न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ता दूसरी जगह पक्का होने से खफा था, बिजली बंबा बाइपास पर फोन कर बुलाकर गला दबाकर मार दिया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर बृहस्पतिवार को कॉल सेंटर कर्मचारी समरीन की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी फिरोज को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि फिरोज ने समरीन की शादी कहीं और तय होने से नाराज होकर उसे मिलने बुलाया था। विवाद बढ़ने पर उसने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी थी।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को परतापुर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर यह वारदात हुई। मौके पर समरीन की सैंडल और हैंड बैग पड़ा मिला। हैंड बैग में मिले मोबाइल और आधार कार्ड से पुलिस ने समरीन की शिनाख्त की। उसके भाई फैजल को घटना की सूचना दी गई। जांच में सामने आया कि श्यामनगर निवासी समरीन (25) फतेउल्लाहपुर के एक कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। उसका पास की गली में रहने वाले फिरोज से पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

हत्या और गिरफ्तारी
बृहस्पतिवार को बिजली बंबा बाईपास पर मुलाकात के दौरान शादी की बात को लेकर दोनों में बहस हुई। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर फिरोज ने समरीन के साथ हाथापाई की। उसने गला दबाकर समरीन की हत्या कर दी। हत्या के बाद फिरोज ने स्वयं पुलिस को फोन कर अपनी प्रेमिका की हत्या की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी फिरोज को हिरासत में ले लिया।
पुलिस की कार्रवाई
शुक्रवार को पुलिस ने फैजल की ओर से आरोपी फिरोज के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने फिरोज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने सभी साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि पुलिस वारदात की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग और विवाद
समरीन के परिजनों को जब फिरोज के साथ उसके प्रेम प्रसंग का पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने फिरोज के खिलाफ लिसाडी गेट थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजनों ने समरीन का रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर फिरोज ने समरीन को मिलने बुलाया और यह वारदात हुई।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें