फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परीक्षितगढ़ के स्कूलों में दिवाली महोत्सव का उल्लास

विज्ञापन
परी​क्षितगढ़ डीएम प​ब्लिक स्कूल का फोटो।
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। डीएम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दिवाली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक रंगोलियों, दीपों और मनमोहक सजावट से सजाया गया था। निदेशक रविंद्र चौधरी ने दिवाली को प्रकाश, ज्ञान और सद्भाव का प्रतीक बताया। प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने का संदेश दिया। वहीं, नगर के केवी पब्लिक स्कूल में दिवाली के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण सहित रामायण के पात्रों का वेश धारण किया। उन्होंने मंचन के माध्यम से सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। निदेशक इंजीनियर असीम गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ. विनय गुप्ता ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और बेहतर भविष्य की कामना की।

परीक्षितगढ़ डीएम पब्लिक स्कूल का फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें