फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला अस्पताल के पास चाय की दुकान पर हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। थाना देहली गेट क्षेत्र में महिला जिला अस्पताल के गेट के पास चाय की दुकान पर रविवार रात दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग होने से अफरा तफरी मच गई। पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, महिला जिला अस्पताल के गेट पर चाय की दुकान पर पूर्वा फय्याज अली निवासी कैफ उर्फ खलीफा व उसके दोस्त कादिर का वहां पर बैठे कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरु हो गई। इसमें एक पक्ष के युवक ने तमंचा निकालकर गोलियां चला दी। ऐसा होने पर वहां पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस वहां गई मगर हमलावर भाग गए थे।
पुलिस ने लाठी फटकारते हुए लोगों को खदेड़ा और खुली दुकानें बंद कराईं। कैफ ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना देहली गेट पुलिस सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें