फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट बाइक से गोलियों जैसी आवाज निकालने पर दो पकडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलेट बाइक से गोलियों जैसी आवाज निकालने पर दो पकडे़
विज्ञापन

मेरठ। एसएसपी आवास के सामने बुलेट बाइक से गोलियां चलने जैसी आवाज निकालने पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालकुर्ती थाने में हंगामा भी किया।
एसएसपी अजय साहनी के आवास के सामने ही पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। तभी बुलेट बाइक पर सवार दो युवकों ने गोली जैसे आवाज निकाली तो पुलिस ने उनको पकड़ लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर थाना पुलिस को बुलाकर दोनों को लालकुर्ती में भेज दिया गया। इसकी जानकारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालकुर्ती थाने में हंगामा कर दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि देव निवासी प्रभात नगर सिविल लाइन और रजत निवासी हंडिया मोहल्ला लालकुर्ती को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की बुलेट बाइक को भी जब्त किया गया। रजत बिना नंबर की बुलेट चला रहा था। थाने में हंगामा करने वालों को शांत कर वापस भेज दिया गया। ब्यूरो
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें