फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने विवाद में स्कूटी सवार पर फायरिंग, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने विवाद में स्कूटी सवार पर फायरिंग, पैर में लगी गोली
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे बृहस्पतिवार देर रात स्कूटी से घर लौट रहे कंकरखेड़ा के शिवलोकपुरी निवासी बिट्टू पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली बिट्टू के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिट्टू मेडिकल लाइन में कार्य करता है। बृहस्पतिवार रात वह दोस्त हर्ष के साथ मोदीपुरम से अपने घर जा रहा था। उसका कॉलोनी निवासी एक युवक से विवाद चला आ रहा है। जटोली फ्लाईओवर के पास अचानक कुछ युवकों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। बिट्टू और उसके दोस्त ने भागने का प्रयास किया। परंतु, बिट्टू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। कई राउंड फायरिंग से हाईवे पर वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायल को मेरठ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बिट्टू के गोली लगने की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि अभी गोली लगने की सूचना नहीं मिली है। किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें