फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: गोवर्धन पूजा में हर्ष फायरिंग, सूबेदार के सिर में लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2019 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
firing
विज्ञापन

सरधना थानाक्षेत्र के पोहल्ली गांव में गोवर्धन पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग में सूबेदार के सिर में गोली जा लगी। सूबेदार को कैंट स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल (एमएच) में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। वहीं पुलिस ने आरोपी कालूराम उर्फ कालू पुत्र हरबीर को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सरधना के पोहल्ली गांव निवासी सेना में सूबेदार सुनील कुमार की पोस्टिंग वर्तमान में मध्य प्रदेश के बबीना में है। फिलहाल वह छुट्टी पर घर आया हुए हैं। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे गोवर्धन पूजा चल रही थी। 

पूजा के समय वह चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान एक गोली उनके सिर में आकर लगी। जिस पर वह चारपाई से जमीन पर गिर गए। सूबेदार को गोली लगते ही परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। सरधना थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी अंजू और भाई धीरेंद्र समेत परिवार के लोग घायल सूबेदार को एमएच लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताऊ के घर थे सूबेदार 

सीओ सरधना पंकज सिंह का कहना है कि सूबेदार के एमएच में भर्ती होने के बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस ने गांव जाकर जांच की। पता चला कि सूबेदार अपने ताऊ हरवीर सिंह के घर गोवर्धन पूजा में गए थे। वहीं पर उनको सिर में गोली लगी। 

हर्ष फायरिंग या फिर कुछ और
इस घटना के बाद से गांव में अलग-अलग चर्चाएं हैं। यह हर्ष फायरिंग का मामला है, सूबेदार को गोली किन परिस्थितियों में लगी या जानबूझकर मारी गई तो किसने मारी, इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। सूबेदार की हालत अभी नाजुक बनी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें