बंदूक जब्त होगी
पूर्व विधायक का हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ है। मामले में निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। गंगानगर पुलिस पूर्व विधायक की दोनाली बंदूक जब्त करेगी।
- राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन
मुकदमे के लिए विधायक पर साधा निशाना
पूर्व विधायक गोपाल काली ने मवाना स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि हस्तिनापुर के निलंबित थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के काले कारनामों के खुलासे की रंजिश में मेरे खिलाफ साजिशन मुकदमा दर्ज कराया गया है। दिवाली के दिन पूजा के दौरान दर्जनों बंदर मकान की छत पर आ गए तथा सजावट तोड़ने लगे। आत्मरक्षा में बंदरों को भगाने के लिए उन्होंने छर्रे रहित धमाके किए।
उनके खिलाफ गंगानगर थाने में मुकदमा धर्मेंद्र के आका के दबाव में दर्ज कराया गया है। ये लोग चाहते हैं कि मेरा लाइसेंस जब्त हो जाए, ताकि जानलेवा हमला किया जा सके। 2019 में 10 प्रतिशत पर सुरक्षा गार्ड दिया गया था, जो कि समय पूरा होने के डेढ़ माह पूर्व ही बुला लिया था।
दो माह पूर्व उन्हें व उनके परिवार को धमकी भी दी जा चुकी है। मवाना थाने में दर्ज इस मुकदमे की जांच साइबर सेल कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीएम को भी पत्र भेज कर किसी उच्चाधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/