- दो साझेदारों पर जानलेवा हमला करने का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन
- दोनों पक्षों में संपत्ति को लेकर चल रहा है पुराना विवाद संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी और उनके बेटे मानिक उर्फ चीकू पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना सुभारती पुलिस चौकी के करीब की है। भाजपा नेता ने अपने दो साझेदारों पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अंसल कालोनी के रहने वाले उपेंद्र चौधरी व्यापारी नेता है और भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं और बेटे मानिक वेदव्यासपुरी में नट बनाने की फैक्टरी यूएस इंटरप्राइजेज चलाते हैं। उपेंद्र चौधरी का संपत्ति में पार्टनर नितिन अग्रवाल और मोहित कुमार गोयल से विवाद चल रहा है। बताया गया है कि मंगलवार को भी दोनों पक्षों में ऑफिस में पूरे दिन विवाद चला।
विज्ञापन
एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। टीपी नगर पुलिस भी विवाद निपटाने के लिए पहुंची थी लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। आरोप है कि व्यापारी व उनका बेटा मंगलवार रात वेदव्यासपुरी से अपने घर अंसल कालोनी मोदीपुरम स्कार्पियो में सवार होकर जा रहे थे। चीकू कार चला रहा था। इसी दौरान उनकी कार पर फायरिंग कर दी।
जिससे आगे का शीशा टूट गया। हालांकि पिता-पुत्र दोनों बच गए। वेदव्यासपुरी पहुंचने के बाद जानकारी टीपी नगर पुलिस को दी गई। लेकिन मामला जानी थाना क्षेत्र का होने के कारण जानी पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी। संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी सरदार दलजीत सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराने की अधिकारियों से मांग की जाएगी। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि जानी पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।