फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोशल मीडिया पर कमेंट के विवाद में देर रात फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मौके से दो खोखे बरामद, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस, पीड़ित ने दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उपजा विवाद बृहस्पतिवार देर रात फायरिंग में बदल गया। नगर के मोहल्ला लाल कुआं में बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित सरधना थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला लाल कुआं निवासी अजीम पुत्र मोबीन ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर वेटलिफ्टिंग से जुड़ी एक पोस्ट पर कमेंट किया था। पोस्ट करने वाले युवक ने कमेंट पर आपत्ति जताई। इसके बाद उसने कमेंट हटा दिया और माफी भी मांग ली। आरोप है कि कुछ समय बाद ही उसके पास एक कॉल आई, जिसमें गाली-गलौज करते हुए उसे भुगतने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीम के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात वह घर में मौजूद था तभी अचानक बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। दो गोलियां मकान के गेट में लगीं। बाहर निकलने पर पता चला कि बाइक सवार तीन युवक फायरिंग कर भाग गए थे। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अजीम से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें