फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कालंदी में चुनाव की रंजिश में फायरिंग, 25 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सरधना। गांव कालंदी में दो पक्षों में चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग के मामले में 25 आरोपियों को ज
विज्ञापन
बुधवार देर रात दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कालंदी में बुधवार देर रात दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। घटना प्रधान के चुनाव की रंजिश में हुई। दोनों ओर से चली गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग घरों में दुबक गए। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों के 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
आराेप है कि गांव कालंदी निवासी नितिन पुत्र सतपाल मंगलवार रात करीब 9:00 बजे अपने 10-15 साथियों के साथ शराब के नशे में धीरेंद्र पुत्र धर्मवीर के घर पहुंच गया। बताया गया कि नितिन और उसके साथी गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग करने लगे। इस पर धीरेंद्र पक्ष भी आक्रोशित हो गया और दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों में छिप गए। सूचना मिलते ही अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन

पहले भी हुई थी कहासुनी और मारपीट
बताया गया कि सोमवार की रात नितिन पक्ष के सचिन पुत्र सुंदर की धीरेंद्र पक्ष के युवकों से कहासुनी और मारपीट हो गई थी, जिसमें सचिन के सिर में चोट आई थी। इसी विवाद की रंजिश बुधवार रात फायरिंग में बदल गई।
दोनों पक्षों से 25 लोग गिरफ्तार, हथियार बरामद
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नितिन पक्ष से नितिन, सतपाल, प्रमोद, अतुल, पंकज उर्फ जोनी, सतीश, कपिल, दीपक, हिमांशु, दीप प्रताप, प्रशांत, सुरेश और सुंदर कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, धीरेंद्र पक्ष से धीरेंद्र, विपिन, रविंद्र, विशाल, सुभाष, बंटी, सुरेंद्र, अरुण, प्रिंस, आनंद, देवेंद्र और गौरव कुल 12 लोगों को पकड़ा है। दोनों पक्षों के कब्जे से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, एक तमंचा और एक डबल बैरल बंदूक बरामद की गई है।
बृहस्पतिवार को एसपी देहात अभिजीत कुमार ने गांव में जाकर मुआयना किया और ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों का कहना है कि घटना की जड़ में आगामी ग्राम प्रधान का चुनाव है। नितिन की पत्नी कविता वर्तमान प्रधान हैं, जबकि धीरेंद्र आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले चुनाव में भी दोनों पक्ष आमने-सामने थे। राजनीतिक वर्चस्व की यह प्रतिस्पर्धा अब हिंसा का रूप ले चुकी है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें