फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मवाना में मामूली विवाद में फायरिंग, दुकान पर खड़े व्यक्ति को लगी गोली

Sat, 14 Sep 2019 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गोली लगने से घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के मवाना में शुक्रवार देर शाम मामूली विवाद में फायरिंग हो गई। जिसमें दुकान पर खड़ा व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई। वहीं, घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन

गांव सठला निवासी माजिद पुत्र दाउद खां शाम के समय दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान तीन लोग हाथों में तमंचे लेकर पहुंचे। उन्होंने माजिद पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। जिस पर गोली शहजाद पुत्र हामिद के कंधे में जा लगी। इस पर ग्रामीणों को एकत्र होता देख आरोपी फायर करते हुए फरार हो गए।

माजिद ने बताया कि आरोपी उस पर पहले भी जानलेवा हमला कर चुके हैं। वहीं, घायल शहजाद को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके। वहीं, कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें