लिसाड़ीगेट के हिमायू नगर में ईद के मौके पर दो पक्षों में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करते हुए हवाई फायरिंग की। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।
हुमायूनगर निवासी मोहम्मद आसिफ का आरोप है जब वह नमाज पढ़ने गया तो उसका पड़ोस में रहने वाले आबिद से विवाद हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों में बीच-बचाव करा दिया। उसके कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि आबिद ने अपने साथियों को फोन करके बुला लिया। और जानलेवा हमला करने की नियत से फायरिंग की।
सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला व लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से कारतूस और कई खोखे भी बरामद किए हैं।