मोदीपुरम। विजन स्पोर्ट्स एकेडमी पर शुक्रवार को अंडर-14 हॉकी मैच का आयोजन हुआ। मैच जूनियर सदर एकेडमी व विजन एकेडमी टीमों के बीच खेला गया। मैच के हाफ समय से पहले दोनों ही टीमें बराबर पर खेल रही थीं। इसके बाद विजन हॉकी एकेडमी के फारवर्ड खिलाड़ी मो. इमरान ने जूनियर सदर टीम पर मैच के 40वें और 55वें मिनट में गोल कर 2-0 से निर्णायक जीत हासिल की। पराजित टीम की ओर से दीपक पाल, सूरज, रिहान ने शानदार गोल का प्रदर्शन किया। विजेता टीम को विजन एकेडमी के चेयरमैन रविंद्र विहान ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। जोगिंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, अर्जित, अर्पित, सुदर्शन, आदि मौजूद रहे।