सहारनपुर के सांपला गांव में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पथराव और फायरिंग हो गई। इसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
देवबंद में सांपला गांव निवासी उस्मान और जुल्फिकार के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार को उस्मान की चचेरी बहन की लबकरी गांव से बारात आई हुई थी। परिवार के लोग मेहमानों की देखरेख में लगे थे। आरोप है कि जुल्फिकार पक्ष के किसी व्यक्ति ने घर के बाहर खड़े उस्मान के चचेरे भाई गय्यूर के साथ अभद्रता कर दी। इसे लेकर उनमें कहासुनी होने लगी। बाद में दोनों पक्षों के लोग वहां इकट्ठा हो गए।