फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसएसपी के सामने दमकलकर्मी नहीं चला पाया फायर बाइक

विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय में फायर बाइक चलाने की कोशिश करता दमकल कर्मी।
विज्ञापन
मेरठ। एसएसपी कार्यालय में आपातकालीन स्थिति में निपटने के लिए खड़ी की गई फायर बाइक लाइव टेस्ट में पूरी तरह विफल रही। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार को अचानक इस बाइक का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

एसएसपी ने फायर बाइक पर तैनात कर्मचारियों को बुलाया तो वे मौके पर मौजूद नहीं मिले। काफी देर बाद एक फायरकर्मी के पहुंचने पर एसएसपी ने उससे आग बुझाने की प्रक्रिया और बाइक के संचालन के बारे में जानकारी मांगी। इसके बाद जब बाइक का लाइव टेस्ट लिया गया, तो वह पूरी तरह से विफल रही। काफी देर मे भी बाइक स्टार्ट ही नहीं हो पाई। ऐसे में सवाल है कि एसएसपी कार्यालय में कोई आपातकालीन स्थिति उत्पन्न हो जाए तो यह बाइक किसी काम की नहीं होगी। एसएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चीफ फायर ऑफिसर (सीएफओ) को इस विषय में बात की। उन्हें इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधार करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें