फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार और दुकान से पटाखे बरामद

विज्ञापन
दौराला - दुकान पर पटाखे को लेकर तलाशी लेती पुलिस। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
दौराला। थाना पुलिस ने सोमवार शाम चेकिंग के दौरान एक कार से एक बोरा पटाखे बरामद किए। कार सवार हनुमान चौक निवासी दोनों युवकों से पुलिस ने पूछताछ की और कस्बे की एक दुकान पर पहुंचकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मिले पटाखों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सोमवार शाम तिरंगा चौराहा पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने हनुमान चौक मेरठ निवासी युवकों की कार को रुकने का इशारा किया। इस पर उन्होंने कार भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने कार रुकवाकर तलाशी ली तो एक बोरा पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने युवकों से दुकानदार के बारे में जानकारी ली और दुकान पर पहुंचकर तलाशी ली। पुलिस ने यहां से भी पटाखे बरामद किए। दुकानदार के यहां से दो साल पहले भी लाखों की कीमत के पटाखे बरामद हुए थे। दुकानदार का नाम नरेश बताया गया है। इसके यहां से कार सवारों ने पटाखे खरीदे थे। पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें